समस्तीपुर : सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम में महिलाओं का किया अभिनंदन

समस्तीपुर : हरपुर एलॉथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत पांचवें दिन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गरीब महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस दौरान घर से बाहर निकलकर अपने जीविका के लिए काम करने वाली सैकड़ों महिलाओं का सम्मान और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य नीलम सहनी मौके पर उपस्थित थी। वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजलि ने सभी नेताओं को अंग वस्त्र और माला देकर सम्मान कर अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि के साथ सभी भाजपा नेताओं ने पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, विमला सिंह, मुकेश कुमार सिंह, कौशल पाण्डेय, उमा पाण्डेय, निधि राजपूत, रुमाल अहमद शावरी, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, राजू पटेल, अनिल दास सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.