मुजफ्फरपुर : अवैध बालू ट्रकों पर कार्रवाई को लेकर हुई झड़प

मुजफ्फरपुर। सरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनिकपुर चौक के समीप बुधवार को खनन पदाधिकारियों द्वारा अवैध बालू ट्रकों पर कार्रवाई की गई। इस पर नाराज कारोबारियों ने खनन पदाधिकारी के साथ झड़प की।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दो ट्रकों को जब्त कर थाने ले गई। वहीं पुलिस की भनक लगते ही दोनों ट्रकों के चालक व कारोबारी मौके से फरार हो गए।

जिला खनन पदाधिकारी डॉ. घनश्याम झा मनिकपुर चौक के समीप अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रकों की धर पकड़ कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय बालू कारोबारी बाइक से पहुंचा और ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाकर धरपकड़ का विरोध कर बहसबाजी करने लगा।

स्थिति को देखते हुए खनन पदाधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख दोनों ट्रकों के ड्राइवर सहित कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो ट्रकों को जब्त किया है।

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.