मुजफ्फरपुर : शहर के मिठनपुरा चौक पर पाइप लीकेज होकर पानी हो रहा बर्बाद

मुजफ्फरपुर : शहर के मिठनपुरा चौक पर पाइप लीकेज होकर हजारों लीटर स्वच्छ पानी रोज बर्बाद हो रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दस दिनों से लगातार पाइप लीकेज होकर पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन अभी तक निगम का इस पर ध्यान नहीं गया है।

एक तरफ जहां मोहल्लों में लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे है जबकि दूसरी तरफ लापरवाही के कारण शहर के बीचोंबीच मिठनपुरा चौक पर पाइप लीकेज होकर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद कदमों की दूरी पर पूर्व विधायक का आवास भी है। मगर, किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पानी की बर्बादी को रोकने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.