समस्तीपुर: मोदी जनसेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : पीएम के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत सातवें दिन भाजपा जिला कार्यालय हरपुर एलॉथ में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से मोदी जनसेवा संवाद कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदेव राम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उजियारपुर के भाजपा नेता प्रो. शील राय ने कार्यक्रम में शिरकत की।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो.विजय कुमार शर्मा, अतिथि महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह राजू पटेल, युवा नेता अखिलेश मिश्र उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.शील राय ने हनी लाल राम, धनेश्वर राम, शत्रुघ्न पासवान, समिन्दर पासवान, अविनाश कुमार, उमेश चौधरी, धमेंद्र पासवान, नरेश महतो, धनेश राम, गया राम, रामदुलार राम, बिजेंदर पासवान , रमेश राम, और शत्रुघ्न राम को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।

 

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के उत्थान व विकास के लिए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई कार्य किए गए है। जिसमें जनधन बैंक खाता खुलवाना, उज्जवला योजना से रसोई गैस उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान के लिए राशि मुहैया कराई गई है। यहीं नहीं पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। मुफ्त अनाज की व्यवस्था, मुफ्त टीकाकरण जैसे कई कार्य चलाए जा रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर गरीब लोगों को योजना के बारे में जानकारी देने और लोगों को लाभ उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.