मुजफ्फरपुर : रेलवे कॉलोनियों के प्रति किये जा रहे उदासीन रवैये के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। रेलवे कॉलोनियों के रख रखाव के प्रति उदासीन रवैये किये जा रहे है। इसके खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में स्थित प्रत्येक सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय के समक्ष ईसीआरकेयू सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन मुजफ्फरपुर के दोनों शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म एवं एईएन कार्यालय पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया।

इसका नेतृत्व सोनपुर रेल मंडल मंत्री एससी त्रिवेद्वी एवं शाखा एक के शाखा मंत्री आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को अविलंब पूरा करने को कहा।

इनके प्रमुख्य मांगों में कॉलनियों से जलजमाव की समस्या दूर करने, आवासों का बेहतर रख रखाव करने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, शौचालय टंकी को सफाई कराने, जर्जर सड़क को अविलंब बनाने आदि शामिल थे। मांगों से संबंधित ज्ञापन सहायक मंडल अभियंता दक्षिण को सौंपा गया।


प्रदर्शन में भाग लेने वालों में शाखा दो के शाखा मंत्री राम सुभग सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, मृत्युंजय शर्मा, संजीव कुमार, विवेकानंद विवेक, अतुल कुमार झा, अजीत कुमार बारा, शैलेन्द्र राम, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, मधुकर कुमार, रंजीत कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, आलोक शर्मा, अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार, अंजनी कुमार सिंह, मंजीत मोहन, विपेन्द्र कुमार, नमन कुमार पांडेय, सुरेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, दुर्गादत्त पांडेय, आनंद कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.