मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरपुर। दिल्ली में दो आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद रेलवे की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इसके बाद रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर जांच की। राजकीय रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने स्क्वायड डॉग के साथ विभिन्न प्लेटफॉर्म, ट्रेनों की बोगियों और यात्रियों के बैग की सघन तलाशी लेकर जांच की।

एसएसबी से आये स्क्वायड डॉग के साथ दो जवान स्टेशन पर जांच के लिए आये थे। हालांकि, सोमवार से ही स्टेशन पर पुलिस अलर्ट है।


मुजफ्फरपुर जंक्शन के एक, दो, तीन और छह नंबर प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के बैग और झोले की तलाशी ली। इसके अलावा स्क्वायड डॉग के द्वारा भी जांच की गई।

स्क्वायड डॉग ने स्टेशन परिसर, अलग-अलग सीढ़ियों का भी निरीक्षण कर जांच की। इसके साथ दिल्ली जाने वाली 02553 अप वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन आई तो स्क्वायड डॉग के साथ जीआरपी ने ट्रेन की बोगी जांच की। इसके साथ ही कटिहार जाने वाली 05734 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, अहमदाबाद से बरौनी जाने वाली ट्रेनों में जांच की गई। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनों में गश्ती दल तैनात किए गए है। हालांकि, कहीं भी कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

वहीं जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों की भी जांच की गई। पुलिस ने स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी है। वहीं संदिग्धों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.