मुजफ्फरपुर: यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन के मुसाफिरखाना से राजकीय रेल थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।

पकड़े गये युवक के पास से नशा खिलाने वाला टेबलेट भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए युवक से अपना का नाम पंकज साहनी उम्र 22 वर्ष बताया है।

रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि उसके पिता का नाम गोधन साहनी है। वे सोडा गोदाम चंदवारा, थाना नगर, जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

उसके जींस के दाहिने पॉकेट से सैमसंग कंपनी का मोबाइल, आगे के पॉकेट से एक ब्लेड का टुकड़ा और नशा खिलाने वाला 12 टेबलेट बरामद हुआ है।

इसके आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड संख्या दर्ज कर न्याय अभिरक्षा में भेजा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.