मुजफ्फरपुर : अवध असम एक्सप्रेस में नशेड़ी को पुलिस ने धर दबोचा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर आई ट्रेन अवध आसाम एक्सप्रेस के बोगी नंबर २-4 में एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर ने धर दबोचा है।

पुलिस को यात्रियों ने मोबाइल पर सूचित किया कि ट्रेन में एक व्यक्ति शराब पीकर कर हंगामा कर रहा है।

 

तत्पश्चात ट्रेन जब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आयी तो तैनात जीआरपी ने उसे पकड़ कर थाना पर लाया।

 

वह अपना नाम विपिन यादव हरियाणा के जिला रेवाड़ी, थाना रेवाड़ी का रहने वाला बताया है। पुलिस कांड दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.