मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पश्चिम अंतिम छोड़ पर एक युवक को शराब के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

युवक नई दिल्ली से आने वाली 02562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरा था।

प्लेटफार्म पर तैनात पुलिस ने बैग की जांच की तो शराब निकला। वह अपना नाम रामअवतार कुमार उम्र 26 वर्ष पिता भरत महतो साकीन बीबीगंज भगवानपुर, थाना सदर, जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया है।

उसके बैग से 26 पीस शराब की बोतल बरामद किया गया है। रेल थाना मुजफ्फरपुर ने कांड दर्ज बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.