मुजफ्फरपुर : शहर में तीन पावर सब-स्टेशन बन कर तैयार, निर्बाध मिलेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : शहर में दिवाली से पहले तीन पीएसएस चालू होने से लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है।

सब कुछ ठीक रहा तो शहरी क्षेत्रों में एक साथ 20-20 मेगावाट वाले तीन पावर सब-स्टेशन को ग्रिड से जोड़कर नो लोड पर चार्ज कर दिया गया है। इन पावर सब स्टेशन से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है।

बताया जाता है कि शहर क्षेत्र में बीएमपी-6, जिला कैंपस स्थित ई-हाउस पीएसएस और एमआरडीए कैंपस स्थित गैस इंसुलेटेड पीएसएस पूरी तरह से बनकर तैयार है।

इसमें 11 केवीए फीडर निर्माण का काम चल रहा है। शहर की एक तिहाई आबादी को इस पीएसएस से निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति होगी। इन तीनों पीएसएस के चालू होने से शहरी क्षेत्र में पीएसएस की संख्या 8 से बढ़कर 11 हो जाएगी।

इतना ही नहीं 11 केवीए लाइन में फॉल्ट होने पर बड़ी आबादी प्रभावित नहीं होगी। शहर के कलमबाग चौक, चंद्रलोक चौक, जूरन छपरा, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कलेक्ट्रेट सदर अस्पताल, टावर, तिलक मैदान, छोटी कल्याणी, कल्याणी, मोतीझील, रमना, अमर सिनेमा रोड, कन्हौली, हाथी चौक और मिठनपुरा आदि इलाके के उपभोक्ता को राहत मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से लैस हैं जीआईएस व ई-हाउस
जीआईएस और ई-हाउस पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस है। इसकी लागत लगभग 4 करोड़ है। लेकिन, इसके संचालन व रखरखाव सामान्य पीएसएस की तुलना में बहुत कम है। इसे एक या दो मानव बल से चलाया जा सकता है। पावर ट्रांसफॉर्मर को छोड़ सभी उपकरण एक बड़े कंटेनर में बंद होते है। तेज हवा, बारिश में भी इससे बिजली की आपूर्ति होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.