मुजफ्फरपुर : ऑटोमेटिक सिस्टम से कंट्रोल होगा ट्रैफिक

मुजफ्फरपुर । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर में ऑटोमेटिक सिस्टम से ट्रैफिक कंट्रोल होगा। यहीं नहीं बिजली, सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जल्द शुरू होगा।

इसे शहरी क्षेत्रों में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार होगा। ऑटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाने से व्यवस्था दुरूस्त होगा।

इसके तहत चयनित मुंबई की कंपनी शापूरजी पालोनजी के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त सह एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने औपचारिक बैठक की।

स्मार्ट सिटी कंपनी और एजेंसी के बीच एग्रीमेंट करने के बाद यह पहली बैठक थी। इसमें एजेंसी बिजनेस डेवलपमेंट हेड अनूप पाटिल, प्रोजेक्ट इंचार्ज विष्णु नायर आदि उपस्थित थे। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.