मुजफ्फरपुर : देसी मांगुर व बामी मछली का घट रहा उत्पादन

मुजफ्फरपुर: देसी मांगुर और बामी मछली के घटते उत्पादन ने मत्स्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। इस देसी प्रजाति के घटने के कारणों पर बीआरए बिहार विवि की टीम शोध करेगी।

स्थानीय तालाबों, नदी में बदली हुई परिस्थति का पता लगाया जाएगा। विवि के जूलॉजी विभाग ने चार छात्रों की टीम बनाने का निर्णय लिया है। जिले में कभी बूढ़ी गंडक और इससे जुड़े जलाशयों वाला इलाका और पारू के सस्ता झील में भी बामी मछली पर्याप्त मात्रा में मिलती थी।

जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो.मनेंद्र कुमार ने बताया कि दो महीने के अंदर हमारी टीम स्टडी शुरू करेगी। बामी मछली पहले काफी पाई जाती थी, लेकिन पिछले चार-पांच साल से यह लुप्त हो रही है।

इसके साथ मांगुर मछली के उत्पादन में आई कमी पर सर्वे और अध्ययन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष ने बताया कि देसी मांगुर मछली का उपयोग दवा के लिए भी किया जाता है।

एनिमिया के मरीजों के लिए यह बहुत ही लाभदायक है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि रिसर्च में बूढ़ी गंडक, झील और तालाबों में मछलियों की नई प्रजातियों के बारे में भी पता लगाएंगे।

 

मछलियों के उत्पादन में कमी और लुप्त होने के कारणों के पीछे पानी की क्या स्थिति इस पर भी अध्ययन करेंगे। सर्वे में छात्र देखेंगे कि पानी में ऑक्सीजन की क्या स्थिति है और पानी में कोई केमिकल रिएक्शन तो नहीं हो रहा है। इसके अलावा पानी का पीएच सात से अधिक या कम तो नहीं है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.