ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट गायत्री नगर मुहल्ले की सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। गायत्री नगर बांध से जियालाल चौक तक जर्जर सड़क का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। सड़क बनने से मुहल्लेवासियों में हर्ष व्याप्त है। कि अब सड़क चलने लायक हो जायेगा।

सड़क पर जहां-जहां गड्ढे बने थे और जलजमाव था। वैसे जगह को ईंट से भर बराबर किया गया है। ताकि सड़क चलने लायक बन जाए। आरईओ विभाग की ओर से जर्जर सड़क का मरम्मत करने का काम कर चल रहा है।
हालांकि, विभाग द्वारा अभी सड़क को पिचिंग करने का पैसा मिला है।
इसे सीमेंट से ढालकर कंक्रीट करने के लिए विभाग द्वारा पटना मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अगर एक दो माह के अंदर स्वीकृति होकर आ गया तो सीमेंट से ढालकर कंक्रीट वाली सड़क बनाया जाएगा।

एक माह पूर्व सड़क मरम्मत के लिए ईंट गिराया गया था। लेकिन सड़क पर दो फीट से अधिक जलजमाव रहने के कारण मरम्मत का काम बंद था। अब सड़क से जलजमाव हटने के बाद सड़क पर ईंट गिराकर मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। ईंट गिराकर सड़क को सोलिंग किया गया है। रोलर चलाकर सड़क को समतल बनाया जा रहा है।

आरईओ विभाग के जेई ने बताया कि अभी सड़क पर जहां-जहां जलजमाव और गड्ढे बने थे। उसे ईंट से भर कर बराबर किया जा रहा है। ताकि सड़क चलने के योग्य हो जाए। इसके बाद पत्थर गिराकर पीच किया जायेगा।
हालांकि, सड़क को सीमेंट से ढ़लाई करने के लिए पटना मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होकर आ गया तो अधिकारी द्वारा जांच करने के बाद काम शुरू हो जायेगा। स्वीकृति नहीं मिली तो पीच वाली सड़क बनाया जायेगा।
यह सड़क बन जाने के बाद अखड़ाघाट पुल से अहियापुर दरभंगा जाने के लिए मुख्य मार्ग हो जाएगा। राहगीरों को जीरोमाइल चौक पर जाम में फंसने की समस्या दूर हो जायेगी।