सोनपुर : रेल सेवा को बेहतर बनाने के लिए लिया संकल्प

सोनपुर। ऑल इंडिया ट्रेन कंट्रोलर एसोसिएशन की बैठक सोनपुर रेल मंडल नियंत्रण कक्ष में मंडल अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने नियंत्रण कक्ष में कार्य करने के दौरान होने वाली कठिनाईयों से सदस्यों को अवगत कराया।

नियंत्रण कक्ष में कार्य अवधि इतना अधिक है कि तनाव उत्पन्न हो जाता है। इसके उपाय पर बल दिया गया।

सोनपुर मंडल में रेल सेवा को बेहतर बनाने के लिए सदस्यों ने संकल्प लिया। साथ ही कार्य की गुणवत्ता एवं तकनीकी क्षेत्र में सुधार पर भी जोर दिया गया।

बैठक में ऑल इंडिया ट्रेन कंट्रोलर एसोसिएशन (एआईटीसीए) राष्ट्रीय सचिव मो.नसीर अहमद, मंडल सचिव बीके राय, एके पांडेय आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.