त्रिपुरा के ढलाई जिले के गंडाचेरा उपखंड में मंगलवार दोपहर एक बस खाई में गई. इस दुर्घटना में कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं.
त्रिपुरा के ढलाई जिले के गंडाचेरा में मंगलवार को एक बस खाई में जा गिरी। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिनमें 22 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक दुर्घटना गंडाचेरा की अमरपुर रोड पर हुई।
जानकारी के अनुसार, बस गंडाचेरा से अगरतला की तरफ आ रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ों के बीच एक खाई में गिर गई। बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस पहाड़ी सड़क पर तेज गति से आ रही थी। इसी बीच, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक घाटी में जा गिरी। मौके पहुंची पुलिस ने यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला।
हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घालय होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विप्लब देब ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।
Like this:
Like Loading...