मुजफ्फरपुर : सीएस ने दवाओं के रखरखाव पर जताई आपत्ति

मुजफ्फरपुर। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने सरैया, पारू और मड़वन पीएससी का निरीक्षण किया। इस दौरान सरैया पीएचसी के दवा गोदाम में गंदगी और कुव्यवस्था देखकर गहरी नाराजगी जताई।

 

सरैया में निरीक्षण के दौरान दवा गोदाम में कार्टन जैसे-तैसे रखा गया था, इससे कौन दवा कहां पर रख गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

वहीं गंदगी भी फैली हुई थी। सिविल सर्जन ने इसे देखकर कहा कि जिस कुव्यवस्था से दवाओं और कार्टन को रखा गया है, इससे दवा एक्सपायर हो जाएगी और पता भी नहीं चलेगा।

ऐसे में स्टोर इंचार्ज को पांच दिन का समय दिया। कहा कि छह दिन बाद वह फिर आएंगे और यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई करेंगे।

सीएस ने अस्पताल की अन्य व्यवस्था को संतोषप्रद पाया। इधर, पारु और सरैया में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.सीके दस ने प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें टीबी मरीजों को खोज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि स्लम बस्ती और ईंट भट्ठा निर्माण जहां हो रहा है, वहां कैंप लगा लोगों की जांच करें। सौजन्य : प्रभात खबर

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.