मुजफ्फरपुर : डीईओ ने सभी उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ ही बीईओ को पत्र भेजकर 30 सितंबर त क एंड्रॉयड मोबाइल और कंप्यूटर के जानकार शिक्षकों व कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है।
बताया जाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में सभी केंद्रों पर कंप्यूटर के जानकार और मूल्यांकन केंद्रों पर एंड्रॉयड एप के जानकार शिक्षकों की ड्यूटी मेकर व चेकर के रूप में लगेगी।
परीक्षा में उपस्थित व अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के डाटा के साथ ही अन्य सूचनाएं तत्काल समिति को भेजी जाती है, ताकि पारदर्शिता बनी रही। वहीं मूल्यांकन केंद्रों से भी रोजाना की रिर्पोट अपडेट होती है।

डीईओ का कहना है कि मेकर और चेकर के लिए उन शिक्षकों का नाम न दें, जिनका पहले से एमपीपी लिस्ट दिया गया है। वहीं कंप्यूटर के जानकार शिक्षकों की गुरुवार तक लिस्ट देनी है। सौजन्य : प्रभात खबर


