मुजफ्फरपुर : जिले में दो चरणों में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शहर के विद्या विहार स्कूल स्थित जिला कोषांग में मंगलवार को छुट्टी के दिन भी काम चला। अभ्यर्थियों के फोल्डर से प्रमाण-पत्र निकालकर फोटो कॉपी कराने और बोर्ड, विश्वविद्यालय और अंचल के अनुसार लिस्टिंग करने का काम हो रहा है।
बताया जाता है कि विभाग की ओर से सभी जिलों को अपने स्तर से चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद नियोजन कोषांग में गतिविधियां तेज हो गई है।
2007 अभ्यर्थियों का दो चरणों में चयन किया गया है। वहीं, करीब तीन दर्जन नियोजन इकाइयों की काउंसेलिंग की जांच चल रही है।
चयनित अभ्यर्थियों के फोल्डर में 12 से 15 सर्टिफिकेट है। इसमें मैट्रिक, इंटर, स्नातक, बीएड और टीइटी का अंकपत्र व प्रमाण पत्र है।
साथ ही जाति, आवास व आय सहित अन्य प्रमाण पत्र भी है। मुख्यालय न सभी का सत्यापन सक्षम प्राधिकार से कराने का निर्देश दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बिहार से बाहर के बोर्ड व विश्वविद्यालयों से जारी सर्टिफिकेट के सत्यापन में होगी। सौजन्य: प्रभात खबर
