मुजफ्फरपुर : रक्सौल-हैदराबार एक्सप्रेस ट्रेन से हटेगा एक स्पीलर कोच

मुजफ्फरपुर। रक्सौल-हैदराबाद के बीच चलने वाली 07005 अप एवं 07006 डाउन में एक स्लीपर कोच हटाया जाएगा।

12 स्लीपर कोच के बदले 11 स्लीपर कोच ही रहेगा। ट्रेन में 23 कोच के बदले 22 कोच ही रहेगी।

यह सुविधा 18 नवम्बर से लागू हो जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद से रक्सौल जाने वाली 07005 अप ट्रेन में 18 नवंबर से एक स्लीपर कोच हटाया जाएगा।

इस ट्रेन में 23 कोच के बदले 22 कोच से चलेगी। जिसमें यात्रियों के लिए 2 एसी-एक, 3 एसी- पांच, स्लीपर-11, जनरल-2 एसएलआर-2 एवं भीपीएच-1 कोच रहेगा।

यही रैक 21 नवंबर को रक्सौल से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.