मुजफ्फरपुर। हथिया नक्षत्र में रूक-रूक हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक कई इलाके पानी में डूब गई। बारिश से शहर के अधिकांश सड़क पानी में डूब गई। शहर का 80 फीसदी इलाका जलग्मन है।
अधिक बारिश होने के कारण जलजमाव से लोगों को घर से निकलना तक मुश्किल है। सड़क पर एक से दो फीट जलजमाव होने से दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
लोग साइकिल या फिर पैदल दूरी तय कर रहे है। कल्याणी रोड एवं तिलक मैदान रोड के कई दुकानों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। जबकि एक पखवाड़ा पूर्व शहर की सड़कें पूरी जलजमाव से मुक्त हो गया था।
मोतीझील रोड, तिलक मैदान, थाना चौक, धर्मशाला चौक, स्टेशन रोड, इस्लामपुर, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, मिठनपुरा, मिठनपुर लाला, लक्ष्मीनगर, चंदवारा, इमामगंज, मिसकॉट, रमण, चकबासू, मालीघाट, बेला, शेरपुर सहित कई मार्ग झील में तब्दील हो गया।
कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या पूर्व से बनी हुई थी। बारिश होने के बाद अधिक जलजमाव से कारोबार भी पूरी तरह से प्रभावित है। रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोग परेशान है। हालत यह है कि शहर का अधिकांश इलाका पानी से डूबा है। जहां पैदल भी निकलना मुश्किल बना हुआ है।
शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल कल्याणी चौक से लेकर स्टेशन तक सड़क पानी से लबालब भरा हुआ है। बारिश से लगभग एक से दो फीट जलजमाव है। इस मार्ग में खुले कई दुकानों में पानी प्रवेश कर गया है।
जिसके कारण दुकान में रखें सामान भींग गया है। वहीं कल्याणी से मोतीझील आने में दो फीट से अधिक पानी रहने के कारण दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल बना हुआ है। जबकि तिलक मैदान रोड में लगभग एक फीट से अधिक पानी सड़क पर जमा है। इस मार्ग के कई दुकानों में पानी घुस गया है।
धर्मशाला चौक रेलवे पुल से लेकर स्टेशन तक सड़क जलमग्न है। इस मार्ग में लगभग एक से डेढ़ फीट पानी सड़क पर लगा है। इस्लामपुर रोड में आधी सड़क पानी में डूब गई है।
रज्जू साह लेन, रमणा, मिसकॉट, हरिसभा चौक के पुल के पास, आमगोला, चकबासू,चैपमैन रोड, मालीघाट, इमामगंज, चंदवारा, मिठनपुरा पानी से लबालब भरा है। यहां पर एक से डेढ़ फीट पानी लगा है।चंद्रलोक चौक से लेकर पोलिटेनिक कॉलेज एवं स्पीकर रोड पानी से लबालब भरा है। इस मार्ग में लगभग एक फीट से अधिक पानी सड़क पर लगा है। कलमबाग रोड से अधोरिया बाजार एवं बटलर चौक का भी बुरा हाल था। बटलर के पास रेलवे आवास भी पानी से जलमग्न है। आधा से एक फीट पानी लगा है। सरकारी चिकित्सा केन्द्र सदर अस्पताल में लगभग एक से डेढ़ फीट से अधिक जलजमाव से लबालब भरा है। जिसके होकर लोग आवागमन कररहे थे। हरिसभा चौक, रज्जू साह लेन, मिठनपुरा चौक, दक्षिण मिठनपुर लाला मुहल्ला, लक्ष्मीनगर एवं बेला का बुरा हाल था। मालीघाट, शास्त्रीनगर, शेरपुर, अतरदह आदि मुहल्लों में जलजमाव की घोर समस्या बनी हुई है। हर जगह एक से डेढ़ फीट पानी लगा है।
अखाड़ाघाट स्थित नाजीपुर, गायत्री नगर, शेखपुर, शेखपुरढ़ाव, गणेशपुर मुहल्ले बारिश केकारण बुरा हाल हो गया हैँ। इस इलाके में एक फीट पानी लगा है। इसके साथ ही प्रभातनगर, चाणक्यपुरी, बड़ा जगरन्नाथ, सहबाजपुर राधोपुर आदि इलाकों में भी जलजमाव है। मिठनपुरा स्थित मिठनपुर लाला मुहल्ले में तीन माह से जलजमाव था। दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मुहल्ला में दो फीट जलजमाव हो गया। वैसी स्थिति में लोगों को बाइक निकलना मुश्किल हो गया है।