मुजफ्फरपुर : चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी लगने से होगी बेहतर व्यवस्था

मुजफ्फरपुर: डीएम प्रणव कुमार ने शहरी क्षेत्र के अलावा एनएच से शहर में प्रवेश व निकास के प्वाइंट को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के सर्विलांस सेल से जोड़ने का निर्देश दिया है।इससे शहर से बाहर के प्वाइंट पर भी हाई रिज्योलूशन का सीसीटीवी कैमरा लगेगा। भगवानपुर चौक, बैरिया, गोबरसही, मझौलिया, रामदयालुनगर, और जीरोमाइल का प्वाइंट शामिल है।

शहर के 27 चौक-चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित होने से 108 फेस स्कैनर कैमरा लगेगा। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी चुस्त-दुरूस्त करने में पुलिस को मदद मिलेगी।डीएम ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के तहत 153 करोड़ के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट का डिजिटल प्रेजेंटेशन देखने के बाद काम को मंजूरी दे दी है।बताया जाता है कि कंपनीबाग टाउन हॉल के पास आईसीसीसी बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पूरे सिस्टम की मॉनीटरिंग होगी। भवन का निर्माण अगले एक साल में पूरा होगा।

इंटीग्रेटेड कमांड एंव कंट्रोल सेंटर से कर्मचारी और पुलिस अधिकारी शहर के सभी चौक-चौराहों और तिराहों के साथ प्रमुख स्थान पर लोगों से संवाद कर सकते है।कंट्रोल रूम से सीधा संवाद कर आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक को डाइवर्ट भी कराया जा सकता है। जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकाला जा सकता है।

चौराहो और तिराहे पर लगाए पैनिक बटन से इमरजेंसी में तत्काल पुलिस की मदद मिलेगी।

नगर आयुक्त सह एमडी स्मार्ट सिटी विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि वर्क ऑडर के बाद कंपनी एक सप्ताह से शहर का सर्वे कर रही थी। कार्य योजना तैयार कर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हुई। प्रेजेंटेशन देखने के बाद डीएम खुश थे। जल्द काम शुरू करने का निर्देश कंपनी को दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.