मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे ने 1 अक्टूबर से 8 स्पेशल ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक संशोधन किया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, हाजीपुर, बरौनी, सुगौली और दिघवारा स्टेशन पर ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। वहीं डेहरी ऑनसोन और धनबाद के बीच चलने वाली 03306 ट्रेन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर से 8 स्पेशल ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया है।
फिरोजपुर कैंट-अगरतल्ला के बीच चलने वाली 04494 ट्रेन 1 अक्टूबर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10.52 में आकर 11.02, आगरा कैंट-कोलकता के बीच चलने वाली 02320 ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 06.03 में आकर 06.18 में प्रस्थान करेगी।
पोरबंदर-मोतिहारी के बीच चलने वाली 09269 ट्रेन सुगौली जंक्शन पर 15.52 में आकर 15.54, गोरखपुर-हटिया के बीच चलने वाली 05028 ट्रेन बरौनी जंक्शन पर 18.15 में आकर 18.30 में प्रस्थान करेगी।
जयनगर-पटना के बीच चलने वाली 05549 ट्रेन हाजीपुर जंक्शन पर 10.25 में आकर 10.30, रक्सौल-दानापुर केबीच चलने वाली 03215 ट्रेन हाजीपुर जंक्शन पर 10.50 में आकर 10.55 एवं सियालदह-बलिया के बीच चलने वाली 03105 ट्रेन दिघवारा स्टेशन पर 01.48 में आकर 01.50 में प्रस्थान करेगी।
