मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि डेहरी ऑनसोन और धनबाद के बीच चलने वाली 03306 ट्रेन की 1 अक्टूबर से समय-सारणी में बदलाव किया गया है।
ट्रेन पहाड़पुर स्टेशन पर 18.47 में आकर 18.49, गुरपा में 18.57 में आकर 18.59, गुझंडी में 19.20 में आकर 19.22, कोडरमा में 19.32 में आकर 19.34,
हिरोडीह में 19.41 में आकर 19.43, सरमतनगर में 19.49 में आकर 19.51, परसाबाद में 19.57 में आकर 19.59, चौबे में 20.07 में आकर 20.09,
हजारीबाग रोड में 20.16 में आकर 20.18, चिचाकी में 20.26 में आकर 20.28, पारसनाथ में 20.41 में आकर 20.43,
निमियाघाट में 20.50 में आकर 20.52, नेसुबो गोमो में 21.04 में आकर 21.06, तेतुलमारी में 21.19 में आकर 21.21 प्रस्थान करेगी। धनबाद जंक्शन पर 22.20 में पहुंचेगी।


