जयपुर. बुधवार को अमित शाह ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेस कर राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रचार से संबंधित आंकड़े पेश किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनसभा के दौरान 1 करोड़ 70 लाख लाभार्थियों का उत्साह देखने को मिला है। जिन्होंने चुनाव के गणित को बतलाया। कांग्रेस ने जातिवाद के मुद्दे को उभारने का प्रयास किया, परिवारवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया और तुष्टीकरण की राजनीति का प्रयास किया।
भाजपा ने कुल 222 बड़ी जनसभाएं की
अमित शाह ने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा एक मुश्त होकर जनता के बीच अपनी पक्ष रख प्रचार समाप्त कर रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद जितने भी विधानसभा चुनाव हुए वहां भाजपा ने यश प्राप्त किया है। राजस्थान में भी बहुत अच्छा और थकाने वाला प्रचार मोदी जी की सभा के साथ समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने करीब 13 जनसभा संबोधित की जा। मैं भी राजस्थान के हर जिले में पहुंचा हूं। कुल 38 के आसपास कार्यक्रम मेरे भी हुए हैं। वसुंधरा जी ने 75 जनसंपर्क का काम हाथ में लिया था। इसके अलावा योगी, शिवराज और बाकी बड़े नेताओं ने मिलकर कुल 222 बड़ी जनसभाएं की गई।
कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा को जनसभा के दौरान 1 करोड़ 70 लाख लाभार्थियों का उत्साह देखने को मिला है। जिन्होंने चुनाव के गणित को बतलाया। कांग्रेस ने जातिवाद के मुद्दे को उभारने का प्रयास किया, परिवारवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया और तुष्टीकरण की राजनीति का प्रयास किया। हमने राजस्थान का विकास और कल्याण के मुद्दों को आगे ले जाने का काम किया। कांग्रेस ने राजस्थान के अंदर दुष्प्रचार की शुरुआत की थी कि यहां एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का क्रम बना है और इस बार भी जारी रहेगा। जनमानस में से इसे निकालने में बहुत बड़ी सफलता मिली है।
भाजपा ने राजस्थान का विकास, राजस्थान का भविष्य और गरीब का कल्याण इन मुद्दों पर चुनाव को आगे ले जाने का प्रयास किया है। हमें लगता है जनता ने कांग्रेस के जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के मुद्दों को नकारते हुए हमारे मुद्दों को स्वीकारा है। कांग्रेस ने आरोपों की राजनीति को पूरे चुनाव अभियान में आगे बढ़ाया है, एक नकारात्मक राजनीति कैसे हो सकती है कांग्रेस ने वो करने का प्रयास किया।