मुजफ्फरपुर : टुंडला रेलखंड के मध्य दाउद खान के निकट एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मार्ग अवरूद्ध

मुजफ्फरपुर। उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मंडल के गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड के मध्य दाउद खान के निकट एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया।

जिसके कारण रेलखंड से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की 04 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 04 स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलायी जा रही है।

03 अक्टूबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा।

03 अक्टूबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा।

03 अक्टूबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02398 नई दिल्ली-गया स्पेशल का परिचालन 120 मिनट नियंत्रित कर किया जाएगा।

03 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल का परिचालन 120 मिनट नियंत्रित कर किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.