मुजफ्फरपुर : बारिश से शहर की सड़कें जलजमाव से चलना हुआ मुश्किल, कई मुहल्लें में जलजमाव से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर। हथिया नक्षत्र की रूक-रूक हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से लोग परेशान हो चुके है।

गांव से लेकर शहर तक हर जगह अधिक जलजमाव हो गया है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश से शहर के अधिकांश मार्ग जलमग्न है।

मोतीझील मार्ग में तो दो पहिया वाहन चलना बंद हो गया है। शहर में मात्र सरैयागंज, जूरन छपरा एवं अखाड़ाघाट रोड जलजमाव से मुक्त है।मोतीझील रोड, तिलक मैदान, थाना चौक, धर्मशाला चौक, स्टेशन रोड, इस्लामपुर, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, बालूघाट, चंदवारा स्थित इमामगंज, मिठनपुरा, मिठनपुर लाला, लक्ष्मीनगर, चंदवारा, मिसकॉट, रमना, चकबासू, अमर सिनेमा रोड, चैपमैन रोड, मालीघाट, बेला, शेरपुर सहित कई सड़कों पर जलजमाव है।कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या पूर्व से बनी हुई थी। बारिश के बाद जलमग्न हो गया है। जहां पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। अमर सिनेमा रोड एवं चैपमैन रोड में एक फीट से अधिक जलजमाव है।

शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल कल्याणी चौक से लेकर मोतीझील होते हुये स्टेशन तक सड़क जलमग्न है। कल्याणी चौक की हालत है कि लगभग डेढ़ फीट पानी सड़क पर लगा है।मोतीझील तो पूरी तरह डूबा हुआ है। इस मार्ग पर लगभग दो फीट से अधिक जलजमाव है। जिसके कारण दोपहिया वाहन चलना मुश्किल है। राहगीर मोतीझील के बदले जवाहरलाल रोड होकर आवागमन कर रहे है।

हालांकि, जवाहरलाल रोड के पूर्वी छोड़ सब्जी मंडी में हल्का जलजमाव है। तिलक मैदान रोड में लगभग डेढ़ फीट से अधिक पानी सड़क पर लगा है। धर्मशाला चौक रेलवे पुल से लेकर स्टेशन तक जलमग्न है। इस मार्ग में लगभग एक फीट पानी सड़क पर है। चंद्रलोक चौक से लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं स्पीकर रोड पानी से लबालब भरा है। इस मार्ग में लगभग एक फीट से अधिक पानी सड़क पर लगा है। कलमबाग रोड से अघोरिया बाजार एवं बटलर चौक का भी बुरा हाल था।

मिठनपुरा स्थित मिठनपुर लाला मुहल्ले में दो फीट जलजमाव है। बटलर के पास रेलवे आवास भी पानी से जलमग्न है। आधा से एक फीट पानी लगा है। सरकारी चिकित्सा केन्द्र सदर अस्पताल में लगभग एक से डेढ़ फीट से अधिक जलजमाव से लबालब भरा है। जिसके होकर मरीज के परिजन एवं अस्पताल कर्मचारी आवागमन कर रहे है।अखाड़ाघाट स्थित नाजीपुर, गायत्री नगर, शेखपुर, शेखपुरढ़ाव, गणेशपुर मुहल्ले बारिश के कारण जलमग्न होगया है। इस इलाके में एक से दो फीट पानी लगा है। इसके साथ ही प्रभातनगर, चाणक्यपुरी, बड़ा जगरन्नाथ, सहबाजपुर राधोपुर आदि इलाकों में भी जलजमाव है। शेखपुर माई स्थान से अहियापुर जाने वाली सड़क पर दो फीट जलजमाव हो जाने से दोपहिया वाहन चलना बंद हो गया है। इस मार्ग में तीन जगहों पर अधिक जलजमाव हो गया है। वैसी स्थिति में लोगों को बाइक निकलना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.