मुजफ्फरपुर : केमिकल नहीं होने से बीमारी कंफर्म करने में डाक्टरों को परेशानी

मुजफ्फरपुर : शहर के सदर अस्पताल के लैब में केमिकल खत्म होने से डाक्टरों को बीमारी कंफर्म करने में परेशानी हो रही है। मरीजों की जांच ठप हो गई है।

पिछले दो दिनों में 400 सौ मरीज को बगैर जांच कराए लौटना पड़ा। अस्पताल में केमिकल खत्म होने के बाद यह स्थिति हुई है।

 

जांच नहीं होने से जांडिस, कालाजार, टीसी-डीसी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिन और लीवर समेत कई बीमारियों को कंफर्म करने में डॉक्टरों को परेशानी हो रही है।यह समस्या पिछले दो दिनों से है। हालात यह है कि सप्ताह में दो-तीन दिनों तक ही जांच हो पा रही है। केमिकल आता है, लेकिन ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर। इससे दो दिन भी काम नहीं हो पाता है।सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि केमिकल की खरीदारी करने के लिए कहा गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि काफी मात्रा में केमिकल की आवश्यकता होती है।

लेकिन, स्थानीय स्तर पर जितनी आवश्यकता है, उतनी खरीदारी बिना टेंडर के संभव नहीं है। इधर, पैथोलॉजी के मेडिकल अधिकारी डॉ.आरके सिन्हा ने बताया कि इसकी सूचना उपाधीक्षक को दी गई है।उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी ने बताया कि केमिकल व वायल उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार से जांच सुविधा बहाल हो जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.