मुजफ्फरपुर : जूडिशियल स्टांप की कमी से गाड़ी ट्रांसफर में परेशानी

मुजफ्फरपुर : पिछले कई दिनों से जूडिशियल स्टांप की भारी किल्लत से गाड़ी के ट्रांसफर के कई मामले लटक गए है। इससे गाड़ी मालिकों को परेशानी हो रही है।वे आवेदन के लिए भटक रहे है। इसका लाभ बिचौलिये उठा रहे है। आलम यह है कि बिचौलिये गाड़ी मालिकों से शपथ पत्र के लिए अच्छी-खासी मोटी रकम वसूलते है।मोटी रकम लेने के बावजूद बिचौलिये स्टांप उपलब्ध कराने के लिए कम से कम चार से पांच दिन का समय लेते है। गाड़ी मालिक परेशान है।

बताया जाता है कि पहले करीब डेढ़ माह तक डीटीओ ट्रांसफर व लॉग-इन के चक्कर में काम बंद था। अब जब काम शुरू हुआ है तो स्टांप की किल्लत हो गई।पंचायत चुनाव के कारण जूडिशियल स्टांप की डिमांड काफी बढ़ गई है। गाड़ी मालिक विवेक, अमन और चंदन ने बताया कि वे लोग दो दिन कोर्ट में चक्कर काट कर आ गए।उनका ऑफिस खुल चुका है। काम पर वापस लौटना है। ऐसे में बिचौलिये का सहारा लिया है। उसने एक सप्ताह में बुलाया है।बता दें कि गाड़ी ट्रांसफर कराने में शपथ-पत्र की आवश्यकता होती है। जो जूडिशियल स्टांप पर बनता है।  लेकिन विगत एक सप्ताह से जूडिशियल स्टांप की किल्लत से लोग परेशान है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.