मुजफ्फरपुर : ठंड के मौसम में कुहासे को देखते हुए 1 दिसंबर से 1 मार्च तक 26 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 8 ट्रेनें मात्र 5 दिन ही चलेंगी

मुजफ्फरपुर। ठंड के मौसम में अधिक कोहरे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो जाता है। वहीं रेल लाइन भी टूटने का भय बना रहता है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने अलग-अलग स्टेशनों से गुजरने एवं खुलने वाली कुल 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 1 दिसंबर 21 से लेकर 1 मार्च 22 तक रद्द कर दिया है। संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से रेल प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इसके साथ ही ग्वालियर, कामाख्या, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन में कटौती कर दी गई है। यह ट्रेनें 7 दिनों के बदले 5 दिन ही परिचालन होगा।

रद्द होने वाली 26 ट्रेनें इस प्रकार हैं।

झांसी से कोलकाता जानेे वाली 01106 डाउन एक्सप्रेस 3 दिसंबर 21 से 25 फरवरी 22 तक एवं कोलकाता से झांसी आने वाली 01105 अप एक्सप्रेस 5 दिसंबर 21 से 27 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 05483 अप एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं दिल्ली से अलीपुरद्वार आने वाली 05484 डाउन एक्सप्रेस 3 दिसंबर 21 से 2 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा।

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जानेे वाली 05909 अप एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 05910 डाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर 21 से 3 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा।

कामख्या से भगत की कोठी जाने वाली 05624 डाउन एक्सप्रेस 3 दिसंबर 21 से 25 फरवरी 22 तक एवं भगत की कोठी से कामख्या जाने वाली 05623 एक्सप्रेस 7 दिसंबर 21 से 1 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली 05903 अप एक्सप्रेस 6 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 05904 डाउन एक्सप्रेस 8 दिसंबर 21 से 2 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा।

न्यू तिनसुकिया से अमृतसर जाने वाली 05933 अप एक्सप्रेस 7 दिसंबर 21 से 22 फरवरी 22 तक एवं अमृतसर से न्यू तिनसुकिया जाने वाली 05934 डाउन एक्सप्रेस 10 दिसंबर21 से 25 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। पाटलिपुत्रसे से लखनऊ जाने वाली 02529 अप एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं लखनऊ से पाटलिपुत्र जाने वाली 02530 डाउन एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा।बनारस से मुजफ्फरपुर जाने वाली 05162 डाउन एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं मुजफ्फरपुर से बनारस जाने वाली 05161 अप एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। नई दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली 04004 डाउन एक्सप्रेस 2 दिसंबर 21 से 27 फरवरी 22 तक एवं मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली 04003 अप एक्सप्रेस 4 दिसंबर 21 से 1 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। अजमेर से सियालदह जाने वाली 02988 डाउन एक्सप्रेस 1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक एवं सियालदह से अजमेर जाने वाली 02987 अप एक्सप्रेस 2 दिसंबर 21 से 1 मार्च 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। कोलकाता से नांगलडैम जाने वाली 02325 अप एक्सप्रेस 2 दिसंबर 21 से 24 फरवरी 22 तक एवं नांगलडैम से कोलकाता जाने वाली 02326 डाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर 21 से 26 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली 02357 अप एक्सप्रेस 30 नवंबर 21 से 26 फरवरी 22 तक एवं अमृतसर से कोलकाता जाने वाली 02358 डाउन एक्सप्रेस 2 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा। मालदा टाउन से आनंद विहार जाने वाली 03429 अप एक्सप्रेस 3 दिसंबर 21 से 25 फरवरी 22 तक एवं आनंद विहार से मालदा टाउन जाने वाली 03430 डाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर 21 से 26 फरवरी 22 तक परिचालन रद्द रहेगा।

मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन आगरा कैंट तक ही चलेंगी

हावड़ा से मथुरा जाने वाली 02177 अप एक्सप्रेस 3 दिसंबर 21 से 25 फरवरी 22 तक आगरा कैंट तक ही चलेगी। आगरा कैंट से मथुरा के बीच परिचालन रद्द रहेगा। वहीं मथुरा से हावड़ा जाने वाली 02178 डाउन एक्सप्रेस 6 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक आगरा कैंट से ही हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।

1 दिसंबर 21 से 28 फरवरी 22 तक 8 ट्रेनें 7 दिनों के बदले 5 दिनों तक ही होगा परिचालन:-

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली 04185 अप एक्सप्रेस सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली 04186 डाउन एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। कामख्या से आनंद विहार जाने वाली 02549 अप एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार से कामख्या जाने वाली 02550 डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को नहीं चलेगी।भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली 02367 अप एक्सप्रेस मंगलवार और गुरुवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 02368 डाउन एक्सप्रेस बुधवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 04412 डाउन एक्सप्रेस बुधवार को नहीं चलेगी। 04411 अप भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली 04411 अप एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.