मुजफ्फरपुर : फिर मिला डेंगू का नया मरीज

मुजफ्फरपुर। जिले में डेंगू का फिर नया मरीज मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

बताया गया है कि मरीज अमरजीत कुमार एसकेएमसीएच का स्वास्थ्यकर्मी है। वह कैंपस में ही रहता है।

 

उसे एसकेएमसीएच के 14 नंबर वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह एसकेएमसी के ओपीडी में दिखाने आया था।

 

उसका ब्लड सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया था। जहां उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

 

इसके साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि अभी पीएचसी को अलर्ट किया गया है कि बुखार के जो भी मरीज आ रहे है, उनी डेंगू जांच कराएं।

साथ ही मरीज के घर के आसपास सौ घरों में फॉफिंग कराएं।सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.