मुजफ्फरपुर। दशहरा व छठ पूजा में यात्रियों की भारी भीड़ के देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली एवं आनंद विहार टर्मिनल से पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा एवं जयनगर स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित एवं साधारण श्रेणी के होंगे। इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। पूजा स्पेशल टे्रन में 9 स्लीपर एवं 11 साधारण श्रेणी के कोच की सुविधा होगी।
ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
गाड़ी संख्या 01676 डाउन एवं 01675 अप -आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस टे्रन सप्ताह में दो दिन
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच 11 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 01676 डाउन आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को आनंद विहार से 22.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01675 अप मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच अप एवं डाउन दिशा में हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, चन्दौसी एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी । ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

गाड़ी सं. 01670 डाउन 01669 अप नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन
नई दिल्ली और दरभंगा के बीच 11 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल टे्रन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी संख्या 01670 डाउन नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01669 अप दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 12 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । ट्रेन दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अप एवं डाउन दिशा में सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 01638 डाउन 01637 अप नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन
नई दिल्ली और बरौनी के बीच दिनांक 12.10.2021 से 20.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 01638 नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 12.10.21 से 19.11.21 तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 01637 बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 13.10.2021 से 20.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन बरौनी और नई दिल्ली के बीच अप एवं डाउन दिशा में हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 01662 डाउन 01661 अप आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन
आनंद विहार टर्मिनल और सहरसा के बीच दिनांक 11 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 01662 डाउन आनंद विहार-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 01661 अप सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यह ट्रेन सहरसा और आनंद विहार के बीच अप एवं डाउन दिशा में सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद एवं हापुड़ स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
गाड़ी सं. 01668/01667 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
आनंद विहार और जयनगर के बीच दिनांक 12.10.2021 से 20.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 01668 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 12.10.2021 से 19.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.35 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 01667 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 13.10.2021 से 20.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को जयनगर से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन जयनगर और आनंद विहार के बीच अप एवं डाउन दिशा में मधुबनी, दरभंगा, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी । ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे ।