मुजफ्फरपुर : बिजली के आवंटन में कटौती से बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर। कोयले की कमी के चलते लगातार पूरे उत्तर बिहार में बिजली के आवंटन में कटौती जारी है।

आवंटन में कमी के कारण डेढ़ से दो घंटे व ग्रामीण इलाकों में कम से कम तीन से चार घंटे रोटेशन पर बिजली आपूर्ति हो रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार में शाम 4 बजे के आसपास अठारह सौ मेगावाट की डिमांड की जगह सोलह सौ मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई।

वहीं कांटी थर्मल में बीते करीब सप्ताह से अधिक से चार में से दो पुरानी यूनिट (110-110 मेगावाट) बंद पड़ी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 195-195 मेगावाट बिजली उत्पादन के दो यूनिट चालू है, लेकिन कोयले की कमी के कारण 390 की जगह 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

जिसे सेंट्रल डिस्पैच सेंटर को भेज दिया जाता है। जबकि पुराने दोनो यूनिट से उत्पादन अन्य कारण से बीते कुछ दिनों से बंद है।बताया जाता है कि जिले को शाम के समय में 240 से 250 मेगावाट बिजली की डिमांड थी, लेकिन शाम के छह बजे आवंटन करीब 110 से 120 मेगावाट के बीच आपूर्ति हो रही है।यह धीरे-धीरे आवंटन में बढ़ोतरी व कमी आठ बजे तक जारी रही। आपूर्ति कटौती होने के कारण शाम में जिले के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पौन घंटे तक ब्लैक आउट की स्थिति रही।कमोबेश यही स्थिति पश्चिमी ग्रामीण क्षेत्र में थी। शाम आठ बजे के बाद एक बार फिर फूल लोड बिजली आपूर्ति शुरू हुई। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.