मुजफ्फरपुर : अगले साल से शुरू होगा जमीन का सर्वे, दस्तावेज रखें तैयार

मुजफ्फरपुर। जिले में अगले साल से जमीन का सर्वे शुरू होगा। इसके लिए लोगों को दस्तावेज तैयार रखना होगा। इसके लिए अंचल स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व में जनवरी से ही सर्वे शुरू होना था, लेकिन तैयारी के मद्देनजर इसमें बदलाव किया गया र्है। बताया जाता है कि शत-प्रतिशत जमाबंदी ऑनलाइन नहीं होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। जमीन विवादों को कम करने के लिए सूबे के 20 जिलों में सर्वे चल रहा है। दूसरे चरण में उत्तर बिहार के जिलों को रखा गया था।

भू-सर्वेक्षण में जमीन, उसके लगान के साथ ही कृषि योग्य भूमि की भी पूरी जानकारी होगी। इसमें कृषि योग्य भूमि के लिए किस नदी, झील, तालाब या कुएं से जल लिया जाता है, उसकी भी जानकारी होगी।

 

इसके अलावा यदि वे किसी अन्य स्त्रोत से पानी लेते हैं, इसकी सूचना देनी है। जमीन के लिए तथा आवागमन के रास्ते के बारे में बताना है। सर्वेक्षण में भूस्वामियों की निजी जमीन की स्थिति, क्षेत्रफल व चौहद्दी भी होगी।

सर्वे के लिए वंशावली भी उस पीढ़ी से शुरू होनी चाहिए जिसके नाम से खतियान में जमीन है। उसके बाद अगर किसी ने जमीन बेची है, तो वह भी पता चलेगा कि जमीन की बिक्री सही हिस्सेदार ने की है या नहीं।

पूरी वंशावली ग्रामसभा में पास होने के बाद अगली पीढ़ी के जिस व्यक्ति की जितनी हिस्सेदारी होगी, उतना खेत उसके नाम पर चढ़ जाएगा। सरकार ने तय किया है कि सर्वे के दौरान दी जाने वाली वंशावली ग्रामसभा के पास करानी होगी।

इसके लिए ग्राम सभा का आयोजन एक से अधिकार बार हो सकता है। हालांकि, ग्राम सभा के पास कराये बिना वंशावली की कोई मान्यता सर्वे काम के लिए नहीं होगी। बताया जाता है कि सूबे में पुराना सर्वे 100 साल पहले हुआ था। खतियान भी उसी समय का है। खतियान में जमीन लोगों के पूर्वजों के नाम ही है। उसके बाद कई बार बंटवारा होकर जमीन का स्वामित्व बदल गया है। नए स्वामित्व की पहचान के लिए वंशावली जरूरी है। जिले में तीन लाख किसान के पास कुल 2.25 हेक्टेयर जमीन है। इसमें करीब 1.50 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.