मुजफ्फरपुर : नवरात्र को लेकर फलों की कीमत में आयी तेजी, खरीदार हो रहे परेशान

मुजफ्फरपुर। शारदीय नवरात्र में फलों की मांग में तेजी आई है। मांग बढ़ते ही फलों की कीमत में उछाल आ गया है।

फलों की कीमत में दस से बीस रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई है। बढ़ती कीमत के कारण खरीदार परेशान हो रहे। नवरात्र को लेकर फलों की अधिक मांग है।

जो भक्त नवरात्र में उपवास रखते है। वे पूरे नवरात्र फलहार पर है। वे फल का सेवन करते है। वहीं मां दुर्गा को भक्त अलग-अलग फलों का भोग भी लगा रहे है।

खासकर सेव, केला, नारंगी, नाशपाती, सिंघारा और अमरूद आदि फलों का भक्त भोग लगा रहे है। यही कारण है कि अभी फलों की अधिक डिमांड है।

शहर के सरैयागंज, कम्पनीबाग, अखाड़ाघाट, कचहरी रोड, जीरोमाईल, बैरिया, भगवानपुर, जेल चौक, अधोरिया बाजार, कच्ची पक्की, कलमबाग रोड आदि जगहों पर फल की बिक्री हो रही है।शहर के विभिन्न बाजार में जहां दस रुपये बढ़कर चिनिया केला 30 से 60 रुपये एवं सिंगापुरी 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिक रहा है।डेलिसियस सेब दस रुपये बढ़कर 70 से 120 रुपये प्रतिकिलो, अमेरिकन सेब 60 से 100 रुपये प्रतिकिलो, अनार 60 रुपये से लेकर 140 रुपये प्रतिकिलो, अमरूद 20 रुपये बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो, नाशपाती 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो, खीरा 10 रुपये बढ़कर 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक्री हो रही है।

वहीं अलूआ 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। इसके साथ ही दूध की भी मांग पूजा को लेकर अधिक बढ़ गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.