मुजफ्फरपुर : जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरपुर। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जिले के दो प्रखंड में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के तहत 100 हेक्टेयर में जैविक खेती होगी। इसके लिए मड़वन के तीन और मुरौल प्रखंड के दो गांव का चयन किया गया है।

परंपरागत खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान का भी प्रावधान किया गया है।

 

योजना के तहत हर किसान को तीन वर्ष में बीज, फसलों की कटाई और बाजार में उपज ले जाने के लिए 20 हजार रुपए प्रति एकड़ आर्थिक मदद दी जाती है।

 

20-20 हेक्टेयर का पांच कलस्टर तैयार किया गया है। जैविक खेती के लिए नदी या गंगा किनारे के खेत का चयन किया जाता है।

 

इसके अलावा वैसी खेत जहां पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो वहां भी इस योजना का धरातल पर उतारा जाता है। एक कलस्टर में करीब 50 किसान शामिल होंगे।

लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसमें किसानों की संख्या कम या अधिक हो सकती है। कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योजना में किसानों को तीन साल तक खेती करना है।

एक हेक्टेयर पर पहले साल में 11 हजार, दूसरे साल छह हजार और तीसरे साल में तीन हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से किसानों को लाभ पहुंचेगा। जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने बताया कि परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.