मुजफ्फरपुर। शारदीय नवरात्र में अलग-अलग मेवा की मांग बाजार में बढ़ गयी है। मांग बढ़ते ही मेवा की कीमत में उछाल आ गया है। इसकी कीमत में बीस से पचास रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई।
बढ़ती कीमतों से श्रद्धालुओं के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बता दें कि नवरात्र में भक्त मां भगवती को मेवा की भोग लगाते है। इसके साथ ही उपवास करने वाले कई भक्त नवरात्र में मेवा का भी सेवन करते है। इन दिनों बाजारों में मेवा की दस गुणा से अधिक मांग है।
कई भक्त नवरात्र में उपवास रख रहे है। वहीं कई फलहारी भी कर रह है। इसलिए फल और मेवा की मांग अधिक है। भक्त मां दुर्गा को मेवा का भोग लगाते है। यहीं कारण है कि मेवा की मांग मे तेजी आई है।
शहर के विभिन्न बाजारों में मेवा 50 ग्राम से लेकर एक किलो पॉकेट तक में उपलब्ध है। इसके अलावा मेवा खुला भी बिक रहा है। पॉकेट एवं खुला मेवा की कीमत में अंतर है। बाजार की स्थिति यह है कि जितना पैसा लगाओं वैसा माल पाओ।
गोला स्थित बजरंग ट्रेडर्स के केदार गुप्ता ने बताया कि किशमिश 280 से 320 रुपये प्रतिकिलो, अखरोट 1250 से लेकर 1300 रुपये प्रतिकिलो, पिस्ता 950 से लेकर 980 रुपये प्रतिकलो, छुहाड़ा 250 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रतिकलो, काजू 880 से लेकर 980 रुपये प्रतिकलो,
मुनका 480 से लेकर 500 रुपये प्रतिकिलो, बदामदाना 110 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रतिकिलो, मखाना 600 से लेकर 680 रुपये प्रतिकिलो, अंजीर 1260 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
इसके साथ ही बनाया हुआ धूप 140 से लेकर 160 रुपये प्रतिकिलो, चईला वाले धूप 120 से लेकर 140 रुपये प्रतिकिलो, लोहवान 400 रुपये प्रतिकिलो जटामसीह 800 रुपये प्रतिकिलो एवं फूल 1200 रुपये प्रतिकिलो एवं 50 ग्राम वाले कपूर का डिब्बा में 60 से 120 की दर से बेचा जा रहा है।