मुजफ्फरपुर : पोल शिफ्टिंग की मंजूरी नहीं मिलने से विलंब से हो सकता है सौंदर्यीकरण का काम

मुजफ्फरपुर । शहर में पोल शिफ्टिंग की मंजूरी नहीं मिलने से चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम में विलंब हो सकता है।पोल-तार व ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए एक तरफ जहां बिजली कंपनी से एनओसी नहीं मिल पा रही है।

वहीं दूसरी ओर सौंदर्यीकरण के लिए तैयार प्रोजेक्ट की डिजाइन-ड्राइंग की मंजूरी आइआइटी पटना में लंबित रहने से इस प्रोजेक्ट के काम शुरू होने पर ग्रहण लग गया है।

इससे एजेंसी चयन व वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी स्मार्ट सिटी कंपनी इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं करा पा रही है। हालांकि, नगर आयुक्त सह एमडी विवेक रंजन मैत्रैय का कहना है कि सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में जो भी बाधाएं उत्पन्न हुई है, सभी को जल्द से जल्द दूर करा काम को अविलंब शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।

दरअसल, स्मार्ट सिटी से शहर के कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, हाथी चौक, कल्याणी चौक, मिठनपुरा व हरिसभा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 5.20 करोड़ रुपए की लागत राशि से प्रोजेक्ट तैयार है।

एमएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। स्मार्ट सिटी की तरफ से बिजली कंपनी को एनओसी देने व पोल-तार व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा गया था।

 

बिजली कंपनी की तरफ से अब तक ना तो एनओसी मिला है और न ही एस्टीमेट ही तैयार किया गया है। जिससे की काम को तेजी से शुरू किया जा सके।

बता दें कि जिन छह चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव है। वहां से 71 बिजली पोल, 14 ट्रांसफॉर्मर और 7 टेलीफोन खंभा को दूसरे जगह शिफ्ट करना है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.