मुजफ्फरपुर : वायु प्रदूषण को लेकर सड़कों पर होगा पानी का छिड़काव

मुजफ्फरपुर। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नगर निगम से फिर से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा शहरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी सहित अन्य प्रोजेक्ट के तहत जहां-जहां सड़क व भवन का निर्माण हो रहा है,

सभी कार्य एजेंसी को प्रदूषण नियंत्रण के जो मानक है, उसका पालन कर निर्माण कराने का आदेश दिया है।

 

साथ ही शहरी जहां-जहां छोटे-बड़े मकान का निर्माण हो रहा है, उन सभी को ग्रीन कवर से ढंक कर कराने का निर्देश भी नगर आयुक्त ने दिया है।

इसका पालन कराने की जिम्मेदारी सिटी मैनेजर, सफाई से जुड़े सर्किल इंस्पेक्टर को दी है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए तय मानक का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.