मुजफ्फरपुर : 300 दिनों में बकाया बिजली बिल की होगी कटौती

मुजफ्फरपुर। बिजली खपत को नियंत्रण करने और राजस्व वसूली को लेकर तेजी से प्रीपेड मीटर लगाए जाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। वे उपभोक्ता जिनके यहां पहले से बिजली बिल बकाया है, उनके यहां प्रीपेड मीटर लगता है तो बकाया बिल को अगले 300 दिन में बराबर बांटकर वसूल किया जाएगा।

यही नहीं, मीटर रिचार्ज की राशि में से ऑटो डेबिट होगा। इसके लिए बिजली कंपनी ने सिस्टम में ऐसे प्रावधान किए है, जो बकाया राशि कटेगी, इसका मैसेज भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए काफी समय मिल जाएगा।

उदाहरण के तौर पर किसी उपभोक्ता का बकाया 3 हजार रुपए है तो अगले तीन सौ दिन में 10-10 रुपए रिचार्ज एमाउंट से कटेगा।

बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता को 3 से 5 माह का समय मिलता है जो अधिकतम 150 दिन हुआ, वहीं 3 सौ दिन के हिसाब से दस माह का समय उपभोक्ता को मिलेगा।

शहरी क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ताओं की बनी सूची
जिले में भी शहरी व ग्रामीण इलाकों से एक साथ इसकी शुरूआत होनी है। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है।वहीं ऐसे उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है जो हर माह बिजली बिल भुगतान करने के बजाए एक से दो माह के अंतराल पर करते है।

ऐसे करीब शहरी क्षेत्र में पहले चरण में सात हजार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है।

इस संबंध में बिजली कंपनी के सीनियर प्रोटोकॉल ऑफिसर ख्वाजा जमाल ने बताया कि तेजी से प्रीपेड मीटर लगाने की दिशा में कार्रवाई जारी है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.