मुजफ्फरपुर : पाइनलाइन की मरम्मत नहीं होने से पानी की बर्बादी

मुजफ्फरपुर। नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए बिछाए गए पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की समस्या है, इसके कारण बड़े पैमाने में पानी की बर्बादी हो रही है।

इसकी शिकायत के बाद भी जलापूर्ति शाख के कर्मचारी कोई एक्शन नहीं ले रहे है। पाइनलाइन इंस्पेक्टर भी सुस्त पड़े हुए है।

इससे वार्ड नंबर 40 में जहां आबेदा पंप से सप्लाई होने वाले पानी में बालू व कीचड़ लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

वहीं, वार्ड नंबर 10 के मझौलिया रोड, मस्जिद व कब्रिस्तान के अलावा पीडब्ल्यूडी रोड नंबर वन के समीप रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।इतना ही नहीं, हमेंशा सड़क पर पानी जमा रहने से ही आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

दोनों वार्ड के पार्षद मो.अब्दुल बाकी व अभिमन्यु चौहान ने इसकी लिखित शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रैय से शनिवार की सुबह-सुबह की।

नगर आयुक्त ने आवश्वासन भी दिया, लेकिन शाम तक कहीं कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। इससे पानी की बर्बादी निरंतर जारी है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.