मुजफ्फरपुर : डाकघर में लगे लेटर बॉक्स से पीएम को भेज सकते है पत्र

मुजफ्फरपुर । कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में पीएम तक अपनी बातें पहुंचाने के लिए एक अलग लेटर बॉक्स लगाया गया है। इस लेटर बॉक्स में कोई भी आदमी पोस्टकार्ड पर अपनी बात लिखकर डाल सकता है।

अगले दिन लेटर बॉक्स से यह पोस्टकार्ड निकाल कर उसे सीधे पीएमओ भेजा जाएगा। इसके अलावा अगर सीएम नीतीश कुमार को भी कोई पत्र लिख कर इस लेटर बॉक्स में गिरा देता है, तो उनका भी पत्र अगल से छांट कर उसे सीएम कार्यालय को भेजा जाएगा।

बताया जाता है कि प्रधान डाकघर से यह लेटर बॉक्स गत 28 सितंबर को लगाया गया था। डाक निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा कि अब तक 21 हजार लेटर पीएमओ भेजा जा चुका है।

रोज औसतन एक हजार से अधिक लेटर इस बॉक्स से निकालते है। इसे उसी दिन दिल्ली के लिए पार्सल कर दिया जाता है। यह पार्सल दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन से भेजा जा रहा है।

हर दिन खुलेगा लेटर बॉक्स, एप से मिलेगी जानकारी
डाक विभाग ने अब हर दिन लेटर बॉक्स खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग से एक एप तैयार किया गया है।यह एप जानकारी देगा कि कब कौन-सा लेटर बॉक्स खोला गया है। डाक निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा कि जहां भी लेटर बॉक्स लगे हैं, उस ठीक कर उसकी पेटिंग कराईगई है।

साथ ही संबंधित डाकघर के डाकिया को हर दिन बॉक्स खोल कर लेटर निकालने का निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि हर लेटर बॉक्स पर अब बार कोड होगा। डाकिया जब लेटर बॉक्स खोलेंगे, उससे पहले बारकोड को अपने मोबाइल फोन से एप के माध्यम से स्कैन करेंगे। स्कैन करते ही डाक मुख्यालय में जानकारी हो जाएगी कि लेटर बॉक्स को कितने बजे खोला गया है।

इसके साथ ही जब लेटर की डिलेवरी होगी, तो उस वक्त भी एप के माध्यम से डाकिया को अंकित करना है कि लेटर कब डिलेवरी हुई। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.