मुजफ्फरपुर। एक बार फिर बिजली कटौती शुरू होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दशहरा बीतने के बाद शनिवार शाम में एक बार फिर से कटौती शुरू हुई। हालांकि, दशहरा के समय एसकेएमसीएच, मुशहरी, भिखनपुरा और मोतीपुर ग्रिड को दिन व रात में पूरी बिजली दी गई।
इसके कारण बिजली आपूर्ति में सुधार आया था। लेकिन फिर से बिजली कटौती शुरू होने से शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान है।
बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल लोड डिस्पैच से अतिरिक्त बिजली आवंटन की मांग की गई थी।

डिस्पैच से दशहरा के दौरान अष्टमी से दशमी तक सभी ग्रिड को फुल लोड बिजली मिली। आशंका के विपरीत फुल लोड बिजली मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
वहीं फिर से बार-बार बिजली की कटौती से समस्या बढ़ गई है।
बिजली चोरी में छह के खिलाफ एफआईआर
बिजली कंपनी की ओर से टाउन-वन में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया।
इस दौरान छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की गई। जबकि रामराजी रोड में मीटर बाईपास कर बिजली जलाने के आरोप में एक उपभोक्ता पर सवा दो लाख का जुर्माना किया गया। इसके अलावा सर्किट हाउस के करीब बिजली चोरी के एक मामले में 12 हजार का जुर्माना किया गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी करते कपड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सौजन्य : हिन्दुस्तान