मुजफ्फरपुर : जिले के कटरा, गायघाट, मोतीपुर, बोचहां और औराई प्रखंड में लोग कोराना का दूसरा डोज लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।
इन प्रखंडों में पिछले नौ माह में जो लोग पहला डोज ले चुके है, लेकिन दूसरा डोज लेने के लिए आगे नहीं आ रहे है।

इस तरह से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जो लोग दूसरा डोज लेने नहीं आ रहे है, उन्हें अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरा डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
एएनएम और आशा लोगों को जागरूक कर रही है कि दूसरा डोज लेने के बाद उन्हें कोरोना वायरस से बचाया जा सकता है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक पांच प्रखंड में 6.2 फीसदी से लेकर 7.0 फीसदी तक ही टीकाकरण हुआ है।
पांच प्रखंडों में 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण के बाद आबादी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन, नौ माह बीत जाने के बाद भी इसके अनुसार टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि पांच प्रखंडों में अब वरीय अधिकारी को लगाया गया है कि टीका का दूसरा डोज लोगों को दिलाएं। सौजन्य: प्रभात खबर