मुजफ्फरपुर : पूजा पंडालों में 9321 लोगों ने लिया कोरोना का टीका

मुजफ्फरपुर। जिले में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में 9321 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लिया।

शहरी क्षेत्र में 12 पूजा पंडालों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक प्रखंड में 22 पूजा पंडालों और जिले के 32 पूजा पंडालों में सुबह से 9 बजे से शाम 7 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी।

इसमें अधिकांश वैसे लोगों का टीकाकरण कराया गया जो अब तक टीकाकरण से वंचित रह गए थे या जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लिया था।

स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।केयर इंडिया के सौरभ तिवारी ने बताया कि 9321 लाभार्थियों को टीका दिया गया। इनमें से 3247 लोगों को पहला और 6074 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जो लोग शहर में मेला घुमने आए थे, उन लोगों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर टीकाकरण किया गया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.