समस्तीपुर: भाजपा कार्यकताओं ने कला संस्कृति मंत्री का किया अभिनंदन

समस्तीपुर। कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा रविवार समस्तीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा के इसका नेतृत्व किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने मंत्री को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया।

वहीं मंत्री का अभिनंदन करने में जिला महामंत्री राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, युवा नेता वीरेंद्र यादव,समस्तीपुर नगर के महामंत्री सुशील पासवान, आईटी सेल के निरंजन राय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.