मुजफ्फरपुर। इंजीनियर के साथ एमआइटी राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी तैयार करेगा।
ऑल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने एमआइटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को पत्र लिखकर खेल के संसाधनों को विकसित करने को कहा है।
एआईसीटीई ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से खेल के संसाधन का ब्योरा भी मांगा है।
उसने इंजीनियरिंग कॉलेजों से पूछा है कि उनके यहां कितने छात्र खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और कितनी खेल प्रतियोगिताएं होती हैं।
एमआईटी के प्राचार्य प्रो.सीबी महतो ने बताया कि एमआईटी में खेल के संसाधनों को और भी विकसित किया जा रहा है।
एआईसीटी के पत्र का जवाब चला गया है। एआईसीटीई का कहना है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई के साथ खेल के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।
इससे छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा बाहर आएगी। उसने इंजीनियरिंग कॉलेजों से कहा है कि तकनीकी संस्थान खेल के विकास में काफी योगदान दे सकती हैं, इसलिए उन्हें अपने यहां खेल की गतिविधि को बढ़ावा देना चाहिए। इंजीनियरिंग कॉलेजों से पूछा गया है कि उनके पास स्वीमिंग पुल है या नहीं, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स है या नहीं। इसके अलावा जिम और इंडोर स्टेडियम की जानकारी मांगी गई है। सौजन्य : हिन्दुस्तान