मुजफ्फरपुर : स्कूलों के आय-व्यय की होगी समीक्षा

मुजफ्फरपुर। उच्च माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों में आय-व्यय की समीक्षा होगी। इसके लिए आय-व्यय से संबंधित रजिस्टर तैयार करने के लिए जिला स्तर से चेक लिस्ट तैयार होगा।

छह विद्यालयों के निरीक्षण के बाद समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि स्कूल को कितने रजिस्टर और कितने बैंक एकाउंट की जरूरत है।

इसके लिए डीइओ ने छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। जिसे 31 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है।सभी विद्यालयों में कैशबुक, सब्सिडियरी कैशबुक सहित बैंक एकाउंट अलग-अलग तरीके से मेंटेन किया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न मदों में पर्याप्त राशि होने के बावजूद विद्यालय उसे खर्च नहीं कर पाते।डीइओ का कहना है कि ठीक से एकाउंट मेंटेन नहीं होने के कारण छोटी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती, जिससे विद्यार्थियों को नुकसान होता है।छह विद्यालयों की समीक्षा के बाद आय-व्यय से संबंधित रजिस्टर के रख-रखाव को लेकर गाइडलाइन तैयार किया जाएगा।

निरीक्षण के लिए डीपीओ स्थापना की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।डीइओ कार्यालय के लिपिक रविकांत कमेटी के सदस्य सचिव है। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के लेखा पदाधिकारी, विद्या विहार स्कूल के लिपिक प्रमोद कुमार, बीबी कॉलेजिएट स्कूल के लिपिक शशि भूषण चौधरी व प्रखंड साधनसेवी रोहित कुमार कमेटी के सदस्य है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.