मुजफ्फरपुर : केंद्राधीक्षक की सूची नहीं देने पर डीइओ ने जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के सफल संचालन के लिए संभावित केंद्र अधीक्षकों की सूची स्कूल और कॉलेजों द्वारा नहीं देने पर डीइओ ने लापरवाही मानते हुए नाराजगी जताई है।वहीं सोमवार तक हर हाल में सूचना उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। बताया जाता है कि अभी तक पांच कॉलेज और 51 स्कूलों ने संभावित केंद्र अधीक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है।

सभी प्रस्तावित केंद्रों से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी मांगी गई थी। लेकिन, रविवार तक 56 विद्यालयों और महाविद्यालयों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के गोपनीय सामग्री वितरण काउंटर (डीएन उच्च विद्यालय, गोला रोड) पर जमा नहीं किया।

डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि यह खेदजनक है। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। फॉर्मेट में सभी केंद्रों के संभावित अधीक्षक के नाम व मोबाइल नंबर भी देना है। इसके अलावे एंड्रॉयड मोबाइल व कंप्यूटर के जानकार शिक्षक या कर्मचारी के बारे में भी फॉर्मेट में जानकारी मांगी गई है। सौजन्य : प्रभात खबर

सूची नहीं देने वाले स्कूल और कॉलेज
एमडीडीएम कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय, राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, महिला शिल्प कला भवन उच्च विद्यालय, सराय सैयद अली उच्च विद्यालय दामू चौक, उच्च विद्यालय भरवारी,

उच्च विद्यालय द्वारिका नगर, प्रभात तारा उच्च विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, उच्च विद्यालय खंगुरा कटरा, उच्च विद्यालय पोखरैरा, उच्च विद्यालय कांटी, उच्च विद्यालय छाजन मोहनी, उच्च विद्यालय नरमा, उच्च विद्यालय उनसर, उच्च विद्यालय तेपरी, उच्च विद्यालय जगदीशपुर बघनगरी,

उच्च विद्यालय सिरसिया कांटी, उच्च विद्यालय जैतपुर, उच्च विद्यालय पारू, उच्च विद्यालय प्रोजेक्ट कुढ़नी, उच्च विद्यालय कुढ़नी, उच्च विद्यालय छपरा मेघ मठ, उच्च विद्यालय मनिकपुर, उच्च विद्यालय कमतौल, उच्च विद्यालय खरौना, उच्च विद्यालय रामपुर हरि मीनापुर, उच्च विद्यालय वीरपुर कांटी, उच्च विद्यालय बिंदा, उच्च विद्यालय सिमरा, उच्च विद्यालय सेरुकाही हरिदासपुर, उच्च विद्यालय महदेया, उच्च विद्यालय प्रोजेक्ट साहेबगंज, उच्च विद्यालय देवरिया, उच्च विद्यालय बरूराज, उच्च विद्यालय रेवा, राजकीय उच्च विद्यालय ब्रह्मपुरा, उच्च विद्यालय सरहंचिया, रमेश रानी बालिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय जनाढ़ उच्च विद्यालय पिरोंछा, उच्च विद्यालय केवटसा बरुआरी, उच्च विद्यालय जमालाबाद, उच्च विद्यालय धनोर, उच्च विद्यालय कमलपुरा,उच्च विद्यालय गोरीगामा, उच्च विद्यालय सरमस्तपुर, उच्च विद्यालय फतेहाबाद, उच्च विद्यालय हरदी, उच्च विद्यालय सिरसिया गोपीनाथपुर, उच्च विद्यालय बिरहिमा बाजार, उच्च विद्यालय हत्था, उच्च विद्यालय जूरन छपरा व उच्च विद्यालय ब्रह्मपुरा, मोतीपुर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.