मुजफ्फरपुर। डीएम आवास के सामने रेडक्रॉस बिल्डिंग के बगल में जिस जमीन पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पार्क का निर्माण होना है,
उक्त जमीन को खाली कराने के लिए नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखा है।

कहा कि पार्क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कर एजेंसी का चयन किया जा चुका है।

प्रस्तावित जगह पर जो भवन बना है, उसमें शिक्षा विभाग का कार्यालय है।

इसे खाली करा जर्जर भवन को ध्वस्त करने की अनुमति नगर आयुक्त ने डीएम से मांगी है।

डीएम आवास के पास जो पार्क बनाना है, इसके लिए 89 लाख का एस्टीमेट बना कर टेंडर किया गया है। सौजन्य: प्रभात खबर
