मुजफ्फरपुर : वेडिंग जोन बनाने का रास्ता साफ

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ड्रेनेज, सड़क सहित चल रहे अन्य कार्यो के बीच एमआइटी मछली मंडी और अखाड़ाघाट रोड में वेडिंग जोन बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रैय ने इसके लिए चयनित कंस्ट्रक्शन एजेंसी आरके रॉक्स व प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन के साथ एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इन दोनों जगहों पर वेडिंग जोन बनने के साथ आसपास के फुटपाथी दुकानदारों को राहत मिलेगी।

उन्हें वेडिंग जोन में बने शेड के नीचे सुरक्षित तरीके से फल, सब्जी, मांस-मछली सहित अन्य सामानों की बिक्री करने का मौका मिलेगा।

दोनों जगह वेंडिंग जोन बनाने पर 88 लाख रुपए खर्च होंगे। एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए छह माह का समय दिया गया है।अखाड़ाघाट में देना बैंक के सामने वेडिंग जोन बनाने का जो टेंडर पास हुआ है, उसकी जिम्मेवारी प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन को मिली है।

वहीं, ब्रह्मपुरा में एमआइटी के गेट के सामने वेंडिंग जोन बनाने का करार आरके रॉक्स कंपनी के साथ हुआ है। अखाड़ाघाट में वेंडिंग जोन का निर्माण पर 45 लाख एवं ब्रह्मपुरा में 43 लाख खर्च होंगे।जवाहरलाल रोड के घिरनी पोखर, आरडीएस कॉलेज के पास, सादपुरा नीम चौक, जिला स्कूल रोड पानी टंकी चौक, ब्रह्मपुरा संजय सिनेमा, सिकंदरपुर राणी सती मंदिर के पास व रामेश्वर सिंह कॉलेज के पास भी वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.